मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्ध
बीकानेर, 01 मई। प्रचंड गर्मी को देखते हुए पीबीएम अस्पताल परिसर में मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा निशुल्क पंखा तथा शीतल जल व्यवस्था की जा रही है। इस पुनीत कार्य के लिए शुक्रवार को गोपाल लाल बांठिया द्वारा अपने पिता रतन लाल बांठिया की स्मृति में पांच पंखे भेंट किए गए। यह पंखें अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दिए जाएंगे। इस दौरान ट्रोमा सेंटर के पीएमओ डॉ. एलके कपिल, मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास, मुनिराम सोनी, चंदन ठाकुर मनीष गोरछिया आदि मौजूद रहे।




