श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 14 मई को

0
37

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

भामाशाह भोजराज सोनी के द्वारा नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 10 मई से

13 मई को भव्य जागरण,14 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा

बीकानेर, 05 मई। छत्तरगढ़ निवासी समाजसेवी स्वर्गीय आसुरामजी सोनी( मांडण) की प्रेरणा से इनके पुत्र भोजराज सोनी( मांडण) के द्वारा नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की शुरुआत 10 मई से शुरू होगी। युवा सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि छतरगढ़ में एकमात्र श्री सिद्धि विनायक गणेश जी के मंदिर का कार्य काफी लंबे समय से चल रहा था जो अब पूर्ण रूप से तैयार हुआ है।

श्री सिद्धी विनायक गणेश मन्दिर रावला चौक, काली माता मन्दिर, छत्तरगढ़ में 10 मई रविवार प्रातः 9:15 से 12:15 बजे तक पूजन का कार्यक्रम होगा। 13 मई बुधवार को 8:15 बजे भव्य शोभायात्रा-नगर परिक्रमा की जाएगी एवं इसी दिन रात्रि 8:15 बजे भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जागरण में मयंक शर्मा के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 14 मई गुरुवार 8:15 बजे यज्ञ अनुष्ठान होगा, 11:15 बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी वहीं दोपहर 12:15 बजे महा आरती प्रसाद वितरण होगा। महेंद्र सोनी ने स्वर्णकार समाज समेत सभी भक्तों से विनम्र प्रार्थना की है कि इस कार्यक्रम में आकर श्री सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज का दर्शन सपरिवार आकर करे। हमारे कस्बे में एकमात्र सबसे बड़ा यह गणेश जी महाराज का मंदिर होगा यहां सभी जाति समाज के लोग गणेश जी के दर्शन लाभ ले सकेंगे। राह चलते लोग भी बड़ी आसानी से मंदिर को धोख लगा सकेंगे। शुभ घड़ी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भी कार्य संपन्न होगा। स्वर्णकार समाज के सभी बंधुओ से निवेदन करतें हुए भोजराज सोनी ने कहा कि समाज के हर बंधु से निवेदन है मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर सब परिवार पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हमें कृतार्थ करें एवं आशीर्वाद प्राप्त करें। पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने भी स्वर्णकार समाज के बंधुवो से अपील की है कि इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here