क्षत्रिय सभा के आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को

0
56

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

क्षत्रिय सभा के आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन संपन्न

बीकानेर, 27 जून। क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग तथा श्री आशापुरा कलेक्शन, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साफा बाँधने की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने साफा बाँधने की बारीकियों को समझते हुए अपने कला-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत तलवारबाजी का भी नियमित अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने चौथे दिन तक तलवार संचालन की तकनीकों में उल्लेखनीय दक्षता प्राप्त करते हुए अपने कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पिछले आठ वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में आत्मरक्षा की भावना विकसित करना तथा राजस्थानी संस्कृति की गौरवशाली परंपरा साफा बाँधने की कला को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है।

शिविर प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस निःशुल्क शिविर में लगभग 80 बच्चे, बच्चियाँ, युवा एवं प्रौढ़ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी का प्रशिक्षण अंजू बा पड़ियार अपनी टीम के साथ प्रदान कर रही हैं, जबकि साफा बाँधने का प्रशिक्षण विक्रम सिंह चौहान द्वारा दिया जा रहा है।

शिविर के सफल संचालन में रणवीर सिंह नोखड़ा, वीरेंद्र सिंह नरूका, गिरधारी सिंह खिंदासर, केसरी सिंह मोटासर एवं किशन राज सिंह बिदासर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here