दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा हुई एक दिवसीय कार्यशाला

0
12

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 04 जून । गुरुवार को दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बीकानेर मुख्य कार्यालय में सी सी बी में pacs computerisation कार्य को गति प्रदान करने व निर्धारित समयावधि में लक्ष्य प्राप्ति हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें समिति व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश व सुझाव दिये गए तथा कार्य संपादन,समय की पाबंदी ,अनुशासन,स्वच्छता आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।

कार्यशाला में एमडी CCB मोहम्मद फ़ारूक़ , EO CCB धर्मेंद्र रेप्सवाल, DR बीकानेर कैलाश सैनी,SA गोपाल कड़ेला,AEO CCB विक्रम बेनीवाल, सीनियर मैनेजर सुभाष चौधरी, सत्येंद्र बिश्नोई व बैंक कार्यक्षेत्र के व्यवस्थापक बंधु उपस्थित रहे । श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिको को सम्मानित करते हुए अन्य को उनसे प्रेरित होकर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया गया । सम्पूर्ण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए टीम भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here