बीकानेर की सड़कों की दुर्दशा पर अनोखा ज्ञापन, राष्ट्रपति ट्रंप से सहयोग की मांग

0
170

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर की सड़कों की दुर्दशा पर अनोखा ज्ञापन, राष्ट्रपति ट्रंप से सहयोग की मांग
बीकानेर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों की जर्जर सड़कों को लेकर एक व्यंग्यात्मक एवं अनूठा ज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञापन में कहा गया है कि सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आम नागरिकों को सड़क पर चलने के बजाय गड्ढों के बीच रास्ता तलाशना पड़ रहा है।
ज्ञापन में हाल ही में बीकानेर दौरे पर आए मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बयान का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सड़क समस्या अब स्थानीय मुद्दे से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्चा का विषय बनती जा रही है


इसी संदर्भ में ज्ञापन में व्यंग्यात्मक रूप से सुझाव दिया गया है कि यदि स्थानीय स्तर पर समाधान संभव नहीं है तो भारत सरकार के माध्यम से इस मुद्दे को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचाया जाए, ताकि बीकानेर की ऐतिहासिक सड़क समस्या के समाधान के लिए वैश्विक सहयोग प्राप्त हो सके।
ज्ञापन में विश्वास व्यक्त किया गया है कि जिस प्रकार विश्व की बड़ी समस्याओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श होता है, उसी प्रकार बीकानेर की सड़कों की समस्या पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here