बीकानेर में बनेगा नायक समाज का छात्रावास व लाइब्रेरी भवन

0
14

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
नायक ( भील ) समाज उत्थान समिति की आम सभा आयोजित हुई
“नायक समाज का छात्रावास व लाइब्रेरी, भवन,बीकानेर में बनेगा, ” बी आर जाखटिया
बीकानेर 02 जून । आज नायक भील समाज की वार्षिक आम सभा का शुभारम्भ वरिष्ठ समाज सेवी मान्यवर जवाना राम नायक ने समाज के संत शिरोमणि लाधू नाथ के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
समिति का मूल उद्देश्य समाज के पढ़ने वाले बच्चो के लिए बीकानेर में छात्रावास व पढ़ने की लाइब्रेरी बनाना है, ताकि ग्रामीण आंचल से पढ़ने हेतु आने वाले छात्रों को शहर में पढ़ने, प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने के लिए समुचित, सुव्यवस्थित सुविधा मिल सके l

इसके लिए गली नम्बर 4,अम्बेडकर कॉलोनी, सिथेसिस कोचिंग के पास में 11 सौ गज भूखंड / जमीन ख़रीदा है उसी स्थान पर आमसभा का आयोजित की गयी, जिसमे समिति कोषाध्यक्ष कालू राम ने अपना वार्षिक आय – व्यय रखा व जिसर आम सभा ने सर्व सहमति से पारित किया और छात्रावास, लाइब्रेरी भवन निर्माण बाबत भावी रुपरेखा पर भी चर्चा कर बनाई गयी।


सभा के सम्बोधित करते हुवे वरिष्ठ समाज सेवी बी आर जाखटिया ने शिक्षा वों चाबी जो समाज व मनुष्य के सभी तरक्की के दरवाजे खोलती है, शिक्षा व कलम दुनिया का सबसे बड़ा हथियार है इसलिए समाज के बच्चो को अधिक से अधिक शिक्षित करें, समाज को कुरीतियों, व अन्धविश्वास के दलदल जकड़ा है, इससे शिक्षा के माध्यम से ही बाहर निकला जा सकता है, इसके लिए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया, इस अवसर पर समाज के नव चयनित IAS, श्याल सुन्दर नायक, और भगीरथ चाँवरिया नव मनोनीत जिला देहात अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुभाग भा ज पा का सम्मान किया गया, सभा को समिति सभा अध्यक्ष लालूराम भील, प्रदेश अध्यक्ष, रामदेव नायक,जिला अध्यक्ष घम्मू राम, प्रोफ़ेसर श्रीराम नायक,,एडवोकेट, जितेंद्र नायक, पार्षद मनोज नायक और राजूराम आदि ने भी समाज हितार्थ सम्बोधब, आम सभा में बीकानेर की सभी तहसीलो, दूर दराज गाँवो के समाज सेवी, प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में आ कर शिरकत की l
मंच संचालन समिति सचिव गोरखा राम नायक ने किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here