युवक कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

0
5

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

‘‘पीबीएम सुधारो आंदोलन’’ धरना नौवें दिन भी जारी, प्रसूता की मौत पर कांग्रेस का मार्चरी पर प्रदर्शन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान-फल वितरण, युवक कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

बीकानेर, 19 जून । पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत चल रहा धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं की गंभीर लापरवाही के कारण प्रसूताओं की जान खतरे में पड़ी है। हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने वाली महिलाओं में शामिल प्रीति की मृत्यु के बाद कांग्रेस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल के टीबी विभाग में मरीजों को फल वितरित किए तथा रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शाम को युवक कांग्रेस के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज परिसर से जिला कलेक्टर आवास तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

वहीं, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने भी पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत चल रहे धरने को अपना समर्थन दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीबीएम सुधारो जनआंदोलन जनहित से जुड़ा अभियान है और जब तक अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कहा कि आमजन को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए प्रशासन को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और जनहित के इस आंदोलन में उनका पूरा समर्थन रहेगा।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में प्रसूता की मौत बेहद दुःखद और चिंताजनक है। यदि ऑपरेशन के बाद महिलाओं की तबीयत लगातार बिगड़ रही है तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग करती है। पीबीएम सुधारो जनआंदोलन जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की लड़ाई है, जिसे हम सामाधान होने तक लगातार जारी रखेंगे।

शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान और मरीजों को फल वितरण कर सेवा का संदेश दिया, वहीं प्रसूता की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध भी दर्ज कराया। युवक कांग्रेस द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस जनता के आक्रोश की आवाज है। पीबीएम अस्पताल में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, डॉ. प्रीति मेघवाल, सलीना खां, शिवदान मेघवाल, आनन्दसिंह सोढ़ा, गजेन्द्रसिंह सांखला, आशादेवी स्वामी, निरमा मेघवाल, मुमताज शेख, शहजाद भुट्टा, एजाज अहमद पठान, रामनाथ आचार्य, एड. जोगेन्द्र जोईया, पूनमचन्द भाम्भू, अर्जुनराम कूकणा, श्रवणकुमार रामावत, अब्दुल रहमान लोदरा, मैक्स नायक, मो. रमजान रंगरेज, नवनीत कोर, सांवरलाल भादू, विनोद कुमार, राधेश्याम पारीक, अमरीक सिंह, बलराम, मुलाराम, राधाकिशन सुथार, चम्पालाल बारूपाल, मो. आरिफ भुट्टा, विजयकुमार, संदिप कुमार, प्रहलादराम शर्मा, रामसिंह मेघवाल, हंसराज बिश्नोई, हाजिर खां, रामरतन, संजय भाटी, इकबाल मलवा, कामेश्वरप्रतापसिंह, सोनू मेघवाल, आकाश लोहिया, जयप्रकाश गोदारा, रामजस कस्वां, शिशुपाल, सतपाल कुमावत, कमल गोयल, राहुल जादुसंगत, धनसुख आचार्य, असरद सिन्धी, अलीराजा, सुरजाराम गोदारा, निशा कुमारी, पायल गेरू, मनोज नाई, पुनमचन्द गोदारा, पुनमचन्द, बाबूलाल, भैराराम गोदारा, प्रेमरतन जोशी, मूलचन्द कडेला, खेमाराम इणखिया सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here