श्री जैन कन्या पी जी कॉलेज में किया योगाभ्यास

0
7

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 20 जून । भारतीय संस्कृति से पूरे विश्व को योग का अनुपम उपहार मिला है जो जीवन को स्वस्थ ही नहीं जीने का तरीका भी सिखाता है।
भारत सरकार द्वारा इस वर्ष घोषित थीम स्वस्थ आयु के लिए योग पर आयोजित योग सप्ताह के तहत आज 20 जून को श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की रासेयो यूनिट्स द्वारा एक योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य सहित रासेयो की स्वयंसेविकाओं, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने योग प्रशिक्षक सुश्री अरुणा त्यागी के निर्देशन में योग आसन करके स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
रासेयो प्रभारी डॉ पल्लवी चौहान ने कार्यक्रम के आरंभ में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।


प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी में कुछ समय शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है तभी हम मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।
डॉ प्रीति मोहता ने बताया कि योग के साथ उत्तम आहार लेना भी आवश्यक है।


रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि योग किसी एक दिन विशेष की नहीं बल्कि प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल होना जरूरी है।
डॉ राजेंद्र, डॉ प्रेमरतन, डॉ नितेश, डॉ धनपत, डॉ नवेंदु, श्रीमती शीतल व कर्मचारियों और स्वयंसेविकाओं रौनक,वरियसी, दीप्ति,प्रांजल, सहित छात्राओं ने आज के योग सत्र में भाग लेकर योग द्वारा स्वस्थ जीवन जीने की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here