वृक्षारोपण के साथ पक्षियों के लिए पानी के पालसिए लगाए

0
63

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 05 जून । आज विश्व पर्यावरण दिवस पर “प्रकृति को सहजने और मानव जीवन की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है, इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी “रानी बाजार मंडल” बीकानेर शहर द्वारा पवनपुरी मरुधरा नगर में स्थित महिला थाने में वृक्षारोपण और पक्षियों के लिए पानी के पालसिए लगाए,
इस अवसर पर मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलाया ।

जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी , महिला थाना प्रभारी मोनिका चौधरी,व महावीर प्रसाद,पितराम मीणा एवं , मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी,जसवंत सोलंकी,मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, मंडल मंत्री दिनेश भटनागर,सुरेश छिम्पा, पूर्व जिला मंत्री प्रोमिला गौतम, पार्षद जामन लाल गजरा,अतुल शर्मा,आनंद शुक्ला,शशांक गंगल,कांति प्रिया आहूजा,रजनी मेहता,उषा शर्मा, जशोद खत्री,दिव्यांशी खत्री सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ताओं ने इस पुण्य कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आइए हम सभी मिलकर अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएं ।
“प्राकृतिक का सम्मान,
यही है सच्चा अभिमान ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here