वृद्धजन भ्रमण पथ के मुख्य द्वार पर किया श्रमदान

0
132

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

टीम “Hour for Nation” का स्वच्छता अभियान निरंतर जारी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

बीकानेर 28 जून। “Hour for Nation” टीम द्वारा प्रत्येक रविवार की भाँति आज प्रातः 7:00 बजे वृद्धजन भ्रमण पथ, मुख्य द्वार पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरे क्षेत्र की सफाई करते हुए लगभग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा एकत्रित किया, जिसे डम्पिंग यार्ड भिजवाया गया।

अभियान के दौरान प्रातः भ्रमण के लिए आए अनेक नागरिकों ने भी स्वेच्छा से सफाई कार्य में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। टीम ने सभी सहयोगी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर बसंत, सीए वसीम, गजेन्द्र सरीन, मानक व्यास, इन्द्र सिंह, रामहंस मीणा, सुरभि शर्मा, गुरमोहन सेठी, राजू ड्रेसर, भवानी सिंह राजपुरोहित एवं रमेश उपाध्याय सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

“Hour for Nation” की संक्षिप्त यात्रा

वर्ष 2016 में प्रारम्भ हुई “Hour for Nation” एक जनसहभागिता आधारित सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को “हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम।” की भावना से जोड़ना है। टीम पिछले दस वर्षों से निरंतर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्रहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय है। बीकानेर में प्रत्येक रविवार नियमित स्वच्छता अभियान चलाकर टीम ने हजारों नागरिकों को इस जनआंदोलन से जोड़ने का कार्य किया है।

टीम का मानना है कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक भारत का निर्माण संभव है।

“शिकायत नहीं, सहयोग।”
“हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here