हज़ 2027 के लिए आवेदन एक जुलाई से भरे जाएंगे
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 28 जून । आज बीकानेर हज वेलफेयर सोसाइटी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन नौगजा पीर दरगाह में आयोजित की गई।
बैठक में हज 2027 के लिए आवेदन प्रकिया आरम्भ होने पर आवश्यक बिन्दुओ पर चर्चा की गई।
हज 2027 हेतु हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी गाईड लाइन पर विस्तृत चर्चा की गई। सोसाइटी द्वारा दिनांक 1 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक सोसाइटी कार्यालय मे सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक निःशुल्क आवेदन भरे जाएंगे।

आवेदक को अपना पासपोर्ट, नवीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो, आधार या अन्य पहचान-पत्र, पेन कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नम्बर, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, ई मेल,नॉमिनी का पहचान-पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थिति होना है।
बैठक में अध्यक्ष यासीन खा लोदी, मो. ईस्माइल सुलेमानी, मो. हुसैन, मो. ईस्माइल गौरी, मो. इक़बाल चौहान, सैयद अख्तर अली, अंसार कोहरी, जुनैद भाटी, डॉ. साबिर पँवार, मो. सलीम, कासम अली सैयद, मो. अली भाटी, मो. अज़ीज़ महावत, हाकम अली भाटी आदि सदस्य उपस्थित रहे। प्रवक्ता अनवर अजमेरी ने बताया



