आचार्य तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी महान संत पुरुष थे- साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
“गुरुदेव श्री तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी महान संत पुरुष थे”.. साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी
बीकानेर 01 जुलाई । गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस की उपलक्ष में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से त्रिदिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रथम दिवस का कार्यक्रम शांतिनिकेतन सेवाकेंद्र में व्यवस्थापिका साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी के सान्निध्य में आयोजित हुआ, साध्वीश्री के नमस्कार महामंत्र के मंगल संगान से प्रारम्भ इस कार्यक्रम में मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर की बहनों ने किया ।

अपना ओजस्वी वक्तव्य देते हुए शांतिनिकेतन सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी जी ने फ़रमाया कि “गुरुदेव तुलसी युगदृष्टा थे उन्होंने सदैव अपने शिष्यों को उनकी साधना में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग प्रदान किया, गुरुदेव तुलसी ने सिर्फ तेरापंथ को ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जैन समाज के लिए एक बहुत बड़ा उपकार किया है . गुरुदेव श्री तुलसी संत परंपरा के उज्जवल नक्षत्र थे, जीवन पर्यंत उन्होंने स्वयं के आत्मकल्याण के साथ जन जन के कल्याण के लिए अथक श्रम किया, वे मानव मात्र में नैतिकता और मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा के लिए लगे रहे इसलिए उनके अवदान भले अणुव्रत हो, जीवन विज्ञानं हो, प्रेक्षा ध्यान हो चाहे नया मोड़ हो ये सभी उस समय की परिस्थिति और कुरुढ़ियों को दूर करने के लिए आम आदमी के हित के लिए थे. आचार्य तुलसी का आचार्य काल तेरापंथ धर्मसंघ में आज तक सबसे लम्बे समय का रहा है और उनके अवदानों की श्रखला भी बहुत लम्बी रही है. सही मायने में गुरुदेव श्री तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी महान संत पुरुष थे।

आज के कार्यक्रम में शासनश्री साध्वी प्रभाश्री , साध्वी तितिक्षाश्री , साध्वी दीपमाला, साध्वी निश्चय प्रभा , साध्वी रश्मि प्रभा , साध्वी सम्यक्त्व प्रभा , साध्वी सोमश्री आदि साध्वियों ने अपने गुरुदेव की स्मृति में अपने भावों की अभिव्यक्ति गीत, कविता, मुक्तक और वक्त्यव के माध्यम से दी, कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी सञ्चालन साध्वी श्री कल्पयशा ने किया ।
कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, नैतिकता का शक्तिपीठ के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष हंसराज डागा, मंत्री दीपक आंचलिया, कोसाधय्क्ष भेरुदान सेठिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे, श्रध्दालू श्रावक श्राविका की भी बड़ी उपस्थिति रही मंत्री दीपक आंचलिया ने आगामी तीनों दिनों के कार्यक्रमों की विस्तृत सुचना सभी जनों को दी और विनम्र आह्वान और निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी कार्यक्रमों में पधारे.
प्रति वर्ष की भांति इस साल भी आयोजित हो रही तुलसी आईडल 2026 प्रतियोगिता के प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया और विनोद भंसाली ने बताया कि 2 जुलाई को सांय 7.30 बजे आशीर्वाद भवन में इस तुलसी आईडल 2026 के फाइनल राउंड में देश के विभिन्न सुदूर स्थानों से चयनित 10 संभागियों में से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया जायेगा. ये दस संभागी मुंबई, सूरत, कोलकाता, मैसूर, आसाम, भीलवाडा, बालोतरा आदि अलग अलग स्थानों से चुने गए है।



