उपराष्ट्रपति ने डॉ बी डी कल्ला का किया सम्मान
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
जयपुर / बीकानेर 15 जुलाई। आज राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “विधायी गौरव यात्रा : पूर्व एवं वर्तमान सदस्य समागम” के सत्र को पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने संबोधित किया। इस अवसर पर राज्य विधानसभा द्वारा 75 वर्षों में पारित किए गए 23 विशेष विधायकों पर चर्चा की गई डॉक्टर बी डी कल्ला ने अनिवार्य अनिवार्य शिक्षा अधिनियम पर अपने विचार रखें ।

विशेष समारोह में राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने डॉक्टर कल्ला को अमृत महोत्सव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल, राज्यपाल हरी भाउ बागडे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित वर्तमान एवं पूर्व सदस्य उपस्थित रहे।




