खेजडली उच्छब में बीकानेर जिला उद्योग संघ निभाएगा अपनी सहभागिता

0
64

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
खेजडली उच्छब में बीकानेर जिला उद्योग संघ निभाएगा अपनी सहभागिता
बीकानेर 0 3 जुलाई । बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बीकानेर वैचारिक जागरण मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित व महासचिव विनोद जोशी को आश्वस्त करते हुए बताया कि 5 जुलाई को सुबह 6 से 10 बजे तक काली माता मंदिर के पास सुजानदेसर में 11 हजार खेजड़ी के पेड़ लगाने की मुहीम में बीकानेर जिला उद्योग संघ अपनी सक्रिय साझेदारी निभाते हुए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा |

साथ ही बीकानेर जिला उद्योग संघ की समस्त सदस्य इकाइयों को इस पुनीत कार्य में पहुंचकर खेजड़ी रौपण हेतु आव्हान करते हुए संदेश दिया कि वर्तमान में पर्यायवरण का बहुत नुक्सान हो रहा है और पर्यायवरण की सुरक्षा में खेजड़ी ही एक ऐसा वृक्ष है जो पर्यायवरण का संतुलन बनाए रखती है और इसके लिए हमें बीकानेर वैचारिक जागरण मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए एक एक खेजड़ी का पौधे को प्रकृति की स्तुति मानकर आहुति देनी है | बीकानेर वैचारिक जागरण मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि जो खेजड़ी के पौधे लगाए जा रहे हैं उनकी सुरक्षा, रखरखाव की पूरी जिम्मेवारी मंच की रहेगी | बीकानेर जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि खेजडली उच्छब के इस पर्व में पर्यायवरण क्षेत्र में काम करने वाले तीन पद्मश्री पर्यायवरण मित्र भी भाग लेंगे | इस कार्यक्रम में बीकानेर जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन, औद्योगिक संगठन, राजनैतिक संगठन, विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेजों को भी आमंत्रित किया गया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here