जीएसटी दिवस पर वृंदावन एंक्लेव में किया पौधारोपण
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
जीएसटी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
बीकानेर 01 जुलाई । आज जीएसटी दिवस के अवसर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर, संभाग, बीकानेर (ग्रामीण) द्वारा वृंदावन एन्क्लेव स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त भूपेन्द्र छीपा एवं सहायक आयुक्त धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

अधीक्षक (कर अपवंचना) संजय कुमार सोनी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनकी देखभाल का आह्वान किया। जीएसटी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव निरीक्षक जगदीश मेहरा द्वारा रखा गया था, जिसकी विभाग एवं कॉलोनी वासियों ने सराहना की ।
कार्यक्रम में अमरप्रताप डेवलपर्स के प्रमुख अशोक मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभाग की इस अनुकरणीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।

कॉलोनीवासियों की ओर से डॉ. डी.एस. बौद्ध, अम्बेडकर सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार, पृथ्वीराज कला एवं श्री कैलाश कटारिया ने विभाग की इस पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारी सहायक सूर्यप्रकाश बिश्नोई, मोहित गोस्वामी एवं महेश जावा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“एक पौधा – एक संकल्प, हरित भारत की ओर एक सार्थक कदम।”



