नवनियुक्त सहायक आचार्यों का किया अभिनन्दन

0
86

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासचिव महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा ने किया नवनियुक्त सहायक आचार्यों का अभिनन्दन और स्वागत

बीकानेर 02 जुलाई । महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) की महाविद्यालय इकाई के द्वारा महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में नव पदस्थापित सहायक आचार्यों
का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर उज्ज्वल गोस्वामी ने कार्यक्रम के अंतर्गत नवनियुक्त सहायक आचार्यों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल शिक्षक संगठन ही नहीं, अपितु उससे बढ़कर शिक्षा, शिक्षक, समाज और राष्ट्र का चिंतन करने वाला संगठन है।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पश्चिम क्षेत्र संयोजक डॉ दिग्विजय सिंह ने नवागत साथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि
संगठन की परम्परा अनुसार, महाविद्यालय के समस्त वरिष्ठ संकाय सदस्य अपने आचार और व्यवहार से नवीन सदस्यों पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं और नवीन सदस्य आगे चलकर उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हैं। परिणाम स्वरूप हम सभी को अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की परंपरा का निर्वहन करना चाहिए।
प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने महाविद्यालय के विकास कार्यों में डॉ॰ दिग्विजय सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय के उन्नयन में
डॉक्टर दिग्विजय सिंह की भूमिका अद्वितीय है। साथ ही नव आगंतुक साथियों की योग्यता की प्रशंसा करते हुए आह्वान किया कि सभी नव आगंतुक साथी अपनी योग्यता से छात्राओं को लाभ प्रदान करते हुए उन्हें उन्नति के शिखर तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम के अंत में इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर हेमेन्द्र अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव डॉ॰ राधा सोलंकी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नव आगंतुक साथियों ने अपने परिचय और योग्यता से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय इकाई के समस्त सदस्यों ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here