नव-प्रवेशित छात्राओं का किया स्वागत

0
68

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

नव-प्रवेशित छात्राओं का हुआ स्वागत

बीकानेर 01 जुलाई । श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय में आज सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर नव प्रवेशित छात्राओं का सीनियर छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर और मुंह मीठा करवाकर कॉलेज में उनका स्वागत किया गया। मीडिया सह प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज लाइफ को इस तरह से जियें कि वो हमेशा के लिए आपके जीवन की सुखद स्मृतियों में जीवन्त रहें।संकाय सदस्यों ने भी नव – प्रवेशित छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here