बच्चों को किया शिक्षण सामग्री का वितरण, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की घोषणा

0
11

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

भामाशाहों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नायक मोहल्ला, राजीव नगर में किया शिक्षण सामग्री का वितरण, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की घोषणा

बीकानेर, 06 जुलाई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नायक मोहल्ला, राजीव नगर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीमती सीमा पारीक, श्रीमती अलका पारीक, मेघराज गहलोत एवं राजेश पारीक भामाशाहों ने सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री – पेन, पेंसिल, रबड़, कटर एवं कॉपियां वितरित की। साथ ही सभी बच्चों को टॉफियां देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर राजेश पारीक ने घोषणा की कि जो विद्यार्थी इस सत्र में अपनी कक्षा एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, उसकी संपूर्ण पढ़ाई का खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।

वहीं मेघराज गहलोत ने घोषणा की कि विद्यालय की 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक शिव शंकर गोदारा ने उपस्थित भामाशाहों का स्वागत किया एवं उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐसे सहयोग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है।

इस दौरान विद्यालय के अध्यापकगण श्रीमती मनीषा धतरवाल, रणबीर स्वामी, सुश्री कविता, सुश्री पूजा मलिक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here