महाराजा करण सिंह राठौड़ “जय जंगल धर बादशाह” की जयंती 10 को
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 06 जुलाई । आज स्थानीय बिदासर हाउस में क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाली बीकानेर महाराजा करण सिंह राठौड़ “जय जंगल धर बादशाह” की 410 वीं जन्म जयंती आयोजित करने हेतु चर्चा की गई। इस बैठक में क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया क्षत्रिय सभा इस जयंती को बड़े स्तर पर सर्व समाज के साथ बीकानेर की सभी संस्थाओं को साथ लेकर आयोजित करेगी ।

इस बैठक में क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने निर्णय लिया कि इस जयंती के प्रचार प्रसार हेतु सभी लोग अधिक से अधिक प्रयास करें और विभिन्न प्रकार के माध्यमों से इसका प्रचार प्रसार किया जाए, इस सभा में क्षत्रिय सभा के वरिष्ठ सदस्य महावीर सिंह पवार ,जगमाल सिंह पायली, शिवराज सिंह नरूका, भंवर सिंह उदट ,गिरधारी सिंह खिंदासर, मोहन सिंह नाल, रणवीर सिंह नोखड़ा ,तेज सिंह मेलिया, वीरेंद्र सिंह नरूका, जितेंद्र सिंह राजियासर, रूपेंद्र सिंह कक्कू एवं विक्रम सिंह बीका, एवं देवेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे ।




