स्व: शिशुपाल व पलक कामरा परिवार ने लिया बेसहारों को सहारा देने का संकल्प

0
82

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
स्व. शिशुपाल व पलक कामरा परिवार ने लिया बेसहारों को सहारा देने का संकल्प
बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास की प्रेरणा से रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में बनने जा रहा है अपनाघर आश्रम
मनोरोगी, मंदबुद्धि, बीमार, लाचार, असहाय, मूकबघिर, बेजुबान एवं गुमनाम व्यक्तियों को प्रभु मानकर सेवा करने तथा उन्हें अपनाघर दिलवाने के संकल्प के साथ स्व. शिशुपाल व पलक कामरा परिवार रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में ऐसे लोगों की सेवा हेतु अपनी भूमि दान कर अपनाघर आश्रम की सौगात देने जा रहा है | प्रस्तावित अपनाघर आश्रम 2000 वर्गमीटर भूमि पर निर्मित होगा।

स्व. शिशुपाल कामरा की पत्नी व पलक कामरा की माता संगीता कामरा ने बताया कि वरिष्ठ उद्योगपति बेगराज नागपाल व बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया की प्रेरणा से ऐसे जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से नर सेवा नारायण सेवा का यह भाव उत्पन्न हुआ है | यह ईश्वरीय आशीर्वाद ही है कि आज मुझे समाज से कमाया हुआ पुन: समाज को लौटाने का अवसर मिला है | बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि भामाशाह संगीता कामरा के कोई पिछले जन्म में किये हुए पुण्यों का ही परिणाम है कि उन्हें इस जीवन में यह पुण्य का कार्य अपने हाथ से करने का मौका मिला | श्रीमती कामरा द्वारा निर्मित किये जाने वाले इस भवन का नाम स्व. शिशुपाल पलक कामरा अपनाघर आश्रम द्वारा संचालित बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास रखा जाएगा | बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास 80G तथा सीएसआर के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है | 300 से भी अधिक बिस्तर क्षमता के प्रस्तावित अपनाघर आश्रम निर्माण के लिए श्रीमती कामरा द्वारा दान दी गयी भूमि की रजिस्ट्री का कार्य सम्पन्न हो चुका है | अपनाघर आश्रम बीकानेर अध्यक्ष हनुमान झंवर ने बताया कि अपनाघर आश्रम की पूरे भारतवर्ष में 71 शाखाएं संचालित की जा रही हैं | निर्माणाधीन अपनाघर आश्रम में भोजनशाला, प्राकृतिक उपचार केंद्र, ध्यान एवं योग तथा सत्संग भवन जैसी अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी | प्रन्यास सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि रीको के क्षेत्राधिकार की इस भूमि को औद्योगिक से आवासीय भूमि में हस्तांतरित करवाने, भू विभाजन करवाने तथा रजिस्ट्री में लगी हुई स्टाम्प ड्यूटी में छूट दिलवाने के लिए अलाभकारी संस्था का परिलाभ लेने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास द्वारा सामाजिक सुरक्षा प्रोत्साहन योजना 2023 के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर में आवेदन किया जा चुका है | प्रन्यास के कोषाध्यक्ष भंवरलाल चांडक ने बताया कि अपनाघर आश्रम के सुचारू संचालन हेतु शहर के प्रबुद्धजनों को इससे जोड़ा जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here