डॉ. तैस्सितोरी की 107 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि रविवार को

0
23

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
डॉ. तैस्सितोरी की 107 वीं पुण्यतिथि पर 22 नवंबर को पुष्पांजलि एवं विचारांजलि कार्यक्रम

बीकानेर 19 नवम्बर। राजस्थानी भाषा एवं साहित्य के इटालियन विद्वान डॉ. एल. पी. तैस्सितोरी की 107 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 22 नवंबर रविवार को दोपहर 1:15 बजे राजकीय संग्रहालय परिसर स्थित तैस्सितोरी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि एवं विचारांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं संस्कृति प्रेमी डॉ.तैस्सितोरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विचार व्यक्त करेंगे।
इंस्टीट्यूट के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि डॉ. तैस्सितोरी ने राजस्थान और इटली के बीच सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संबंधों को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बीकानेर में पांच वर्ष से अधिक समय तक रहकर चारण एवं जैन साहित्य सहित राजस्थानी भाषा और साहित्य पर उल्लेखनीय शोध कार्य किया। उनका योगदान राजस्थानी भाषा की वैश्विक पहचान का महत्त्वपूर्ण अध्याय है।
कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट 1944 में बीकानेर स्टेट द्वारा स्थापित की गई संस्था है। स्थापना उपरांत इंस्टीट्यूट नियमित रूप से राजस्थानी भाषा के विकास हेतु सक्रियता से काम कर रही है। इसके साथ ही डॉ. तैस्सितोरी की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं विचारांजलि कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। 22 नवंबर रविवार को दोपहर 1:15 बजे राजकीय संग्रहालय परिसर स्थित तैस्सितोरी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि एवं विचारांजलि कार्यक्रम में सभी भागीदार बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here