शाकद्वीपीय उच्च शिक्षा समिति ने दिया प्रोत्साहन पुरस्कार

0
16

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

शाकद्वीपीय उच्च शिक्षा समिति ने दिया 5000 रू का प्रोत्साहन पुरस्कार

बीकानेर 20 नवंबर । शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज बीकानेर की सुश्री खुशबू सेवग पुत्री श्रीमती पूजा-बसंत सेवग उदासर के C A फाउंडेशन की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति बीकानेर द्वारा 5000 रू की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सहयोगी सदस्य गिरधर पंडित शर्मा, दुर्गा दत्त भोजक, मांगी लाल शर्मा, कंवर लाल, शम्मी सहित माता-पिता व अन्य उपस्थित रहे । संयोजक महेश भोजक अनुसार इस अवसर पर खुश्बू सेवग के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया । समिति प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here