जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न आयोजनों की अनुमति जारी

0
1636

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न आयोजनों की अनुमति जारी
बीकानेर, 30 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति जारी की गई है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल को हिंदू जागरण मंच की ओर से होने वाली हिंदू धर्म यात्रा और महाआरती, इसी दिन शिव दल द्वारा गंगाशहर क्षेत्र में आयोजित होने वाली हिंदू नव वर्ष यात्रा और महाआरती, गौतम नारायण सेना 108 संस्थान द्वारा महर्षि गौतम के अवतरण दिवस 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली शोभायात्रा, शंकर लाल मेहरा और उम्मेद सिंह राजपुरोहित द्वारा 2 अप्रैल को संध्याकाल में सूरसागर में आयोजित होने वाली दीपमाला तथा आपणी हथाई न्यूज पोर्टल द्वारा 31 मार्च और 1 अप्रैल को धरणीधर मैदान स्थित धरणीधर तालाब में आयोजित होने वाले दो दिवसीय गणगौर महोत्सव की अनुमति प्रदान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here