राजस्थान दिवस पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या आयोजित

0
319


बीकानेर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जूनागढ़ के आगे भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने दीप प्रज्वलन के साथ की।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पधारो म्हारे देश गीत के साथ हुई। मोहम्मद जफर ने यह गीत प्रस्तुत किया, जिसे वहां मौजूद दर्शकों की भरपूर सराहना मिली। ठाकुरदास ने चंग पर प्रस्तुति दी। वहीं सरादीन एंड पार्टी ने कालबेलिया और लंगा, गुरसिमरन ने गिद्दा भांगड़ा, वर्षा ने भवई, एमएस कॉलेज की छात्राओं ने घूमर तथा राधा एंड पार्टी ने चरी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। सुनील प्रजापत ने अलगोजा वादन, मनमोहन जोशी और ठाकुर जोशी ने बांसुरी और तबला वादन तथा चैतन्य ने शिव वंदना की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, पर्यटन विभाग के उप निदेशक भानु प्रताप, पर्यटन सहायक योगेश राय, लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण समिति के सीताराम कच्छावा, पर्यटन उद्यमी विनोद भोजक सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित और ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here