चिकित्सक डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज पुलिस अधिकारी हुए सस्पेंड

0
1721

बीकानेर 30 मार्च । लालसोट स्थित आनंद हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ अर्चना शर्मा की खुदखुशी प्रकरण में परिवार को मिला न्याय, विप्र सेना प्रमुख द्वारा कल देर शाम भारी रोष व्यक्त करते हुए मुद्दे को प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज तक पहुंचाया गया था। 25000 से अधिक लोगों ने लाइव जुड़ मुद्दे की असलियत समझ आज प्रदेश भर में आंदोलन, मार्च, धरने प्रदर्शन किए गए जिसके परिणामस्वरूप प्रशासन सहित प्रदेश सरकार आई दबाव में।

लालसोट थाने पहुंचे विप्र सेना राज प्रदेश अध्यक्ष रवि जोशी, एक आह्वाहन पर लालसोट और करीबी क्षेत्रों से निकल आए सैंकड़ों विप्र सैनिक। भारी संख्या में किया थाने का घेराव, प्रदेश के 22 जिलों में विप्र सेना ने सौंपे ज्ञापन, जयपुर में निकाला गया विशाल कैंडल मार्च।

प्रदेश प्रवक्ता श्री अखिल द्विवेदी ने बताया की घटनास्थल सहित प्रदेश भर में जमीनी स्तर से उठी आवाज का ही नतीजा है की थोड़ा ही सही परंतु परिजनों को न्याय मिला।

ब्राह्मण समाज सहित प्रदेश भर में चिकित्सकों ने भी हिलाई प्रशासन की नीव, जगह जगह रैली, मार्च, प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत पर बनाया दबाव।
पवन कुमार सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विप्र सेना राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here