उत्साह के साथ निकला धर्म यात्रा का जुलूस, पूरे रास्ते में फूलों से हुआ स्वागत

0
457


बीकानेर, 02 अप्रेल। हर एक के हाथों में भगवा झंडा। सिर पर भगवा साफा। मुंह से जय श्रीराम-वंदेमातरम के नारे। घर-घर भगवा छाएगा-रामराज फिर आएगा गीत पर थिरकते जवान। जगह-जगह फूलों और इत्र से स्वागत।


ये नजारा शनिवार दोपहर से रात तक शहर में देखने को मिला। नव वर्ष प्रतिपदा के मौके पर हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित धर्म यात्रा के दौरान मानो पूरा शहर एमएम ग्राउंट से जूनागढ़ के बीच सिमट गया हो। जूनागढ़ से एमएम ग्राउंड तक पूरा शहर भगवा पताकाओं से अटा था। यहां से गुजरी यात्रा के स्वागत के लिए शहर उमड़ पड़ा। महिलाओं ने छतों से फूल बरसाए तो जगह-जगह लोगों ने अबीर-गुलाल, हल्दी-चंदन लगाया। शाम चार बजे रवाना हुई यात्रा की कतार जूनागढ़ पहुंचने तक बरकरार रही। साढ़े सात बजे जब जूनागढ़ के सामने महाआरती शुरू हुई तो लोग उस वक्त यात्रा का अंतिम छोर तेलीवाड़ा के पास था। जूनागढ़ के सामने भीड़ ज्यादा हुई पब्लिक पार्क और शार्दूलसिंह सर्किल पर ही लोग बैठ गए। धर्म सभा में सहप्रांत संयोजक जेठानंद व्यास ने कहा कि अब वक्त गया है कि हिंदू नव वर्ष को होली-दीवाली की तरह मनाए और अपनी ताकत पहचाने। धर्मयात्रा की समाप्ति पर जूनागढ़ के आगे साधू संतों के प्रवचन के बाद महाआरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के नारे से गूंजायमान हो गया।


चौकस रहा पुलिस प्रशासन
घर्मयात्रा में भीड़ की संभावना को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क थी पुलिस के आलाधिकारी पैदल मार्च करते नजर आए । इसके साथ ही सभी थानों के थानाधिकारी ओर आर ए एसी के जवानों के साथ ही अन्य जिलों से बुलाई गई टॉस्क फोर्स के जवान भी रास्ते पर मुस्तेद रहे ।


जगह जगह हुआ जुलुस का स्वागत
घर्मयात्रा के पूरे मार्ग पर जगह जगह लोगो ने स्वागत सत्कार किया ।घर्मयात्रा में महिलाओं और युवतियों की भगीदारी भी इस बार पिछली बार से ज्यादा देखने को मिली ।
धर्म यात्रा के दौरान पुरे मार्ग पर पीने के पानी के विशेष इंतजाम हर मोहल्लों में देखे गये । जहा मोहल्ले वासी घर्मयात्रा में शामिल युवाओ को पानी पिलाते नजर आये ।
डीजे पर नाचती टोलिया
घर्मयात्रा को लेकर बनाई गए विशेष गीतों पर नाचते गाते केसरिया साफा पहने और हाथों में भगवा ध्वज और तिरंगा लिए युवाओ की टोलियां जयकारो से जोश में लबरेज नजर आ रही थी ।

पुलिस के जवान धर्म यात्रा के पूरे मार्ग मैं हर गली के नुक्कड़ पर खड़े दिखाई दिए तो कहीं पर छतों पर जवान दूरबीन से नजरें लगाए बैठे थे कोटगेट पर भी महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य जवान चारों तरफ नजर लगाए बैठे थे तो कई जवान आसमान से ड्रोन उड़ा कर ध्यान रख रहे थे।

रेल फाटक से हुआ फिर सामना।

शाम के समय कोटगेट के बाहर ट्रेन आई तो एक बार जुलूस दो भागों में बंट गया मगर जैसे ही ट्रेन गई और फाटक खुला तो फिर से पूरा जुलूस एक हो गया।

मुस्लिम समाज के राजनीतिक लोगों ने बरसाए फूल

रामपुरिया कॉलेज के सामने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता अयूब खान कायमखानी के नेतृत्व में धर्म यात्रा जुलूस का फूलों से स्वागत कर रहे थे तो कोटगेट पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता एडवोकेट मुमताज अली भाटी के नेतृत्व में जुलूस का स्वागत लगातार फूलों से कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here