भारत विकास परिषद नगर इकाई ने तिलक लगाकर नववर्ष की शुरुआत की

0
346


बीकानेर 2 अप्रैल । भारत विकास परिषद नगर इकाई द्वारा आज प्रातः नव वर्ष अभिनंदन समारोह विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
नगर इकाई के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश गोयल ने बताया कि इकाई के लगभग 100 महिला पुरुष सदस्यों ने इस अभिनंदन समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं विभिन्न स्थानों पर विभिन्न लोगों के कुमकुम का टीका लगाकर मिश्री और तुलसी का प्रसाद देकर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की।


इसी क्रम में इकाई के सचिव श्री राजीव शर्मा ने बताया कि बीकानेर के नागणेची मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर, वृद्धजन भ्रमण पथ ,तुलसी कुटीर ,जय नारायण व्यास कॉलोनी सर्किल एवं गंगा शहर सर्किल पर इस प्रकार के अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्था के पूर्व सचिव श्री प्रदीप सिंह चौहान ने बताया इस अवसर पर इकाई के डॉ वेद प्रकाश गोयल हरिकिशन मोदी राजीव शर्मा घनश्याम कल्याणी धीरज चोपड़ा श्रीमती इंदिरा मिश्रा विनोद कुमार श्री विनोद शर्मा श्री चंदन स्वामी ने नव वर्षअभिनंदन समारोह को अभूतपूर्व बनाने मैं अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here