पूर्णानंद महोत्सव में शनिवार को होगी भजन संध्या

0
312

हवन की पवित्र अग्नि में दी भक्तों ने आहुतियां , भागवत आरती में हुए शामिल महोत्सव में रात्रि जागरण आज , जितेन्द्र सारस्वत भजन प्रस्तुत करेंगे।

बीकानेर, 01 अप्रैल |भीनासर में पूर्णानंद महोत्सव में सर्व मंगल की कामना के उद्देश्य से चल रहे रुद्री हवन में शुक्रवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने पवित्र अग्नि में आहुतियां दी । पंडित अशोक ओझा के सानिध्य में यजमानों ने गणपति , नवग्रह आदि का विशेष मंत्रो के साथ पूजन किया ।

श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशाराम व्यास ने भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की व्याख्या के साथ रुक्मणी विवाह आदि प्रसंगों पर प्रकाश डाला । महोत्सव में सुबह से देर रात तक चलने धार्मिक अनुष्ठानों श्रीमद् भागवत कथा, रुद्राभिषेक, रुद्री हवन , संकीर्तन , भक्ति संगीत आदि अनुष्ठानों में भक्त शामिल हुए। आयोजन से जुड़े गौरी शंकर सारड़ा ने बताया कि महोत्सव में शनिवार को पूरी रात चलने वाले जागरण में आर्ट ऑफ लिविंग के कलाकार जितन्द्र सारस्वत भजन प्रस्तुत करेंगे । महोत्सव का समापन रविवार को विशेष पूजन, अवधूत संत की महाआरती एवं महाप्रसाद के साथ होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here