रविवार को शहर के विभिन्न सर्किल्स पर चलेगा स्वच्छता अभियान

0
297

बीकानेर, 6 अप्रैल। शहर के प्रमुख सर्किल्स पर रविवार प्रातः 7 बजे सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संभागीय आयुक्त नीरज के पवन एवं जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने बताया कि विभिन्न सर्किल में श्रमदान व्यवस्था को सुचारू रूप से करवाने के लिए सर्किल वार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपखण्ड अधिकारी बीकानेर अशोक कुमार को अंबेड़कर सर्किल, जिला रसद अधिकारी भागू राम महला को उरमूल सर्किल, पंजीयन विभाग की उपमहानिरीक्षक ऋषिबाला श्रीमाली को जेएनवी कॉलोनी सर्किल, उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त केएल सोनगरा को सार्दुल सिंह सर्किल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी को मेजर पूर्णसिंह सर्किल का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया को गोकुल सर्किल, प्राथमिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवा को गंगाशहर सर्किल, स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विवि के रजिस्ट्रार कपूर शंकर मान को पंडित दिनदयाल सर्किल तथा एमजीएसयू के रजिस्ट्रार यशपाल आहूजा को म्यूजियम सर्किल का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। धोजक ने बताया कि इन सर्किलों पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी स्टाफ मय मौजूद रहेंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here