बीकानेर देहात जिला भाजपा ने हर्षोल्लास से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

0
345

बीकानेर, 06 मार्च। भारतीय जनता पार्टी का 42 वा स्थापना दिवस आज भाजपा बीकानेर देहात कार्यालय समतानगर कृषि मंडी के सामने बीकानेर मे ने हर्षोल्लास से मनाया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वंदे मातरम और राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यालय की पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यालय में सभी पदाधिकारियों ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए आज के उद्बोधन को सुना । कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है उसके पीछे 42 वर्षों की कार्यकर्ताओं की तपस्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग समर्पण और बलिदान के बल पर ही आज भाजपा का यह विशाल रूप हमें देखने को मिल रहा है।

पुर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एव‌ पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत इस राजनीतिक और सामाजिक दल का हिस्सा है और इससे भी बड़ा सौभाग्य यह है कि हमें श्री नरेंद्र मोदी जी जैसे विराट व्यक्तित्व के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि भारतीय जनता पार्टी की नीति नीति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वे पूरे समर्पण भाव से काम करें।


आज के इस कार्यक्रम में महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल अरविंद चारण चम्पालाल गेदर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिवर महिला मोर्चा महामंत्री विमला उपाध्याय बीछवाल मण्डल अध्यक्ष सरपंच तोलाराम कुकणा नरेश मोट नन्दु सुथार अशोक मारू लक्ष्मण गुरिया गजेसिह अमरचंद परिहार घनश्याम रामावत अन्नपूर्णा जोशी सीमा पारीक शशि गुप्ता कमलजीत कोर अर्चना अग्रवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here