अंबेडकर जयंती पर बनाई जाएगी विशाल मानव श्रृंखला

0
303


बीकानेर, 6 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इससे संबंधित तैयारियों की बैठक बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 7:07 से 7:30 बजे तक आयोजित होगा। इसके तहत अंबेडकर सर्किल के चारों ओर तथा अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट, मेजर पूर्णसिंह सर्किल तथा आदर्श कॉलोनी की ओर विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। बैठक के दौरान नगर निगम को स्टेज, माइक, साफ-सफाई, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्काउट गाइड, एनसीसी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
मानव श्रृंखला आयोजन कार्यक्रम के समन्वयक तथा साक्षरता एवं सतत शिक्षा के राजेंद्र जोशी ने बताया कि आयोजन के लिए जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। नगर निगम आयुक्त इसके संयोजक होंगे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक एवं माध्यमिक), सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा एवं उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क को इसमें सदस्य मनोनीत किया गया है।
बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनिचामी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी, उप निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) राकेश हर्ष, सीओ सिटी दीपचंद, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) अनिल अग्रवाल एवं रामकुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here