खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देना सरकार का बड़ा कदम

0
324

बीकानेर 10 अप्रैल। अंतर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी शिक्षक नेता श्रवण पुरोहित किशोर पुरोहित माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी से बीकानेर में मुलाक़ात की पहले साथियों के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया तत्पश्चात् मुख्यमंत्री जी ने मिलने का वक़्त दिया । सर्किट हाउस बीकानेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई जिसमें पुरानी पेंशन बहाल करने कर्मचारियों के लिए आरजीएच योजना चिरंजीवी योजना व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं हेतु अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी राजस्थान शिक्षक संघ सिंह भगत सिंह के किशोर पुरोहित राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के श्रवण पुरोहित व सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा इन योजनाओं को लागू करने के लिए अभिनंदन किया गया। साथ ही जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने जिस तरीके से खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है उससे हरियाणा व अन्य राज्यों से भी ज्यादा सुविधाएं दी है जोशी ने मुख्यमंत्री को कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की योजना सरकार का बड़ा कदम है मुख्यमंत्री के अभिनंदन के समय में शिक्षक नेता किशोर पुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बंद पड़ी स्कूलों को पुनः खोलने का आदेश शिक्षा जगत का एक बड़ा फैसला है और लगातार शिक्षकों को साधन व संसाधन दिया जाना अपने आप में एक महत्वपूर्ण कदम है राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में महात्मा गांधी स्कूलों को खोलने वाला कदम बहुत ही शानदार है जिसमें गरीब से गरीब बच्चा अपना एडमिशन करवा कर अपने भविष्य को सुरक्षित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here