कोलकाता में आयोजित इन्डो-बांग्लादेश सांस्कृतिक मेले में बीकानेर के कलाकारों ने लगाई चित्र प्रदर्शनी

0
335


कोलकाता, 11 अप्रैल । कोलकाता के नंदलाल बोस आर्ट गेलेरी में दिनांक 8 से 10 अप्रैल 2022 तक ईण्डो बांग्लादेश सांस्कृतिक मेला संपन्न हुआ ।
सांस्कृतिक मेले मे राजस्थान के बीकानेर से दो माँ बेटे ने अपना प्रतिनिधित्व किया ।


सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बीकानेर के सादुल स्कूल की चित्रकला की व्याख्याता हिमानी शर्मा ने अपने द्वारा बनाये गये चित्रो की प्रदर्शनी आयोजन स्थल पर लगाई ।इसके साथ ही बीकानेर की बीकानेर ब्याज स्कूल के कक्षा 8 के छात्र चैतन्य सहल ने समारोह में उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया । हिमानी शर्मा ने बताया कि चैतन्य की गायकी से आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी श्रोता उसके लिए खडे होकर तालियों से स्वागत कर रहा था ।


कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि मंत्री श्री सोवान्दावब चट्टोपाध्याय थे जिन्होंने भी अपनी बात मे राजस्थान के कलाकारों की जोरदार तारीफ की और कहा कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रतिभाओ को आगे आने का मौका मिलता है तथा दो देशो की संस्कृति का आदान प्रदान भु होता है ।
कार्यक्रम का सम्मापन सत्र भी बहुत जोरदार रहा जिसमे बांग्लादेश और हिन्दुस्तान के कई गायकार और कलाकार उपस्थित रहे । इस अवसर पर हिमानी शर्मा और चैतन्य सहल को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here