दादाबाड़ी में गूंजा गुरु इकतीसा का पाठ, नवपद ओली पर प्रवचन मंगलवार से

0
297


बीकानेर, 11 अप्रेल। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की वरिष्ठ साध्वी, प्रवर्तिनी, सज्जनमणि शशि प्रभा म.सा. के सान्निध्य में सोमवार को गोगागेट सर्किल के पास स्थित दुगड़ों की मणिधारी दादा गुरुदेव की दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव के इकतीसा का 108 सामूहिक पाठ हुआ। पाठ में 108 श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। आगामी सोमवार को नाल दादाबाड़ी में गुरु इकतीसा का सामूहिक पाठ होगा। सोमवार को पाठ का लाभ बाबूलालजी, गेवरचंद व संतोक चंद मुसरफ परिवार ने लिया। मंगलवार को सुबह नौ बजे रांगड़ी चैक के सुगनजी महाराज के उपासरे में साध्वीश्री नवपद ओली पर विशेष प्रवचन करेंगी।
भगवान महावीर जयंती पर कार्यक्रम
मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को
परमोधर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर मंगलवार व बुधवार को अनेक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके आदर्शों का स्मरण किया जाएगा तथा सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। महावीर जयंती पर मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को है।
श्री अरिहंत जैन मंडल की ओर से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर मंगलवार को सुबह सवा सात बजे सर्किट हाउस के पास के भगवान महावीर पार्क में ध्वजारोहण, पौधरोपण व विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र कोचर ने सभी जैन बंधुओं से गुरुवार को महावीर जयंती पर अपने प्रतिष्ठानों में अवकाश रखने की अपील की है।
जैन यूथ क्लब महावीर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगा। क्लब के सदस्य गंगाशहर के तेरापंथ भवन में होने वाले नवंकार महामंत्र जाप, रात आठ बजे जैन पब्लिक स्कूल में होने वाली भक्ति संगीत संध्या, गुरुवार को दिगम्बर जैन नसियाजी व भीनासर की जवाहर विद्यापीठ से निकलने वाली शोभायात्रा में भागीदारी निभाएंगा। क्लब के सचिव विनीत बांठिया ने बताया कि भगवान महावीर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में अधिकाधिक श्रावक-श्राविकाओं की भागीदारी के लिए पिछले पखवाड़े से जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। क्लब के सह सचिव पंकज सिंघवी ने बताया कि सामूहिक एकासना तेरापंथ भवन में होगा । जाप व एकासना के लिए बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here