राष्ट्रीय तीरंदाज कुमावत को मिलेंगे विश्व स्तरीय खेल उपकरण, ऊर्जा मंत्री ने विधायक कोटे से 4.5 लाख रुपए देने की घोषणा

0
297

बीकानेर 11 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी अपने विधायक कोटे से जिले के पैरा नेशनल तीरंदाज प्रेम रतन कुमावत को साढ़े चार लाख रुपए के खेल उपकरण मुहैया करवाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को कोलायत पंचायत समिति में प्रेमरतन से मुलाकात कर तीरंदाजी खेल में उत्कृष्टता के लिए धनुष उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही है।
खारी चारनान निवासी राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक तीरंदाज प्रेम रतन कुमावत ने हाल ही में जींद में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। ऊर्जा मंत्री द्वारा की गई इस घोषणा पर आभार जताते हुए कुमावत ने कहा कि इस सहायता से वे वैश्विक स्तरीय उपकरण खरीद पाएंगे और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम,बीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here