मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से हो निस्तारण

0
1590


जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
बीकानेर, 11 अप्रैल। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण सर्वोच्च
प्राथमिकता से किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही आशनीय होगी।
जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को आमजन की परिवेदनाएं सुनी गई। इस दौरान प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इनका निस्तारण शीघ्र किया जाए। अधिकारी इसे गंभीरता से लें। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागवार प्रकरण आवंटित किए और विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, यूआईटी सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, सहायक निदेशक (लोक सेवाऐं) सविना बिश्नोई, जिला रसद अधिकारी भागूराम महला, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसई बलवीर सिंह, उप पंजीयक कविता गोदारा, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ‌‌‌‌‌।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here