अंतर्राज्य भ्रमण पर जाएगा ललित कुमार

0
347

बीकानेर, 12 अप्रेल। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के तहत राजस्थान की युवा शक्ति को भारत के अन्य राज्यों की कला एवं संस्कृति से रुबरु कराने के लिए प्रदेश के 100 प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को नेहरु युवा सांस्कृतिक भ्रमण के लिए चयन किया गया। जिसमें राजकीय डूंगर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राज्य अवार्डी ललित कुमार का चयन हुआ हैं। इस दौरान ललित कुमार ने बताया कि छ: दिवसीय भ्रमण दिनांक 12-17 अप्रैल के मध्य होगा। जो की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान युवा बोर्ड के कार्यालय से प्रस्थान कर चित्तौड़गढ़ होते हुए अहमदाबाद से राजकोट, साबरमती आश्रम, गांधी विद्यापीठ, द्वारिका, पोरबंदर, सोमनाथ मंदिर व केंद्रशासित प्रदेश दमन दीव तक भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा। इस भ्रमण में राजस्थान युवा बोर्ड के सदस्य सचिव कैलास चंद पहाड़िया, डॉ बाबूलाल शर्मा साथ रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here