बीकानेर संभाग के अपेक्स अस्पताल में निःशुल्क शिविर मैं मरीजों ने लिया लाभ

0
261

 बीकानेर 17 अप्रैल । एपेक्स हाॅस्पिटल की ओर से मुख्यमंत्री द्वारा दी गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और आर.जी.एच.एस.में एक विशाल निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया। इस विशाल निःशुल्क कैम्प का शुभारम्भ वार्ड 50 के पार्षद आदर्श शर्मा एवं एपेक्स हाॅस्पिटल के बिजनेस हैड श्रीमान् शौक़त अली की उपस्थिति में हुआ। इस निःशुल्क कैम्प में एपेक्स हाॅस्पीटल की तरफ से डाॅ. सुकान्त विजय, हड्डी रोग विशेषज्ञ औरडाॅ. गौरव गुप्ता, न्युरो सर्जन, तथा दंत रोग में डाॅ. गुरजीत कौर ने अपनी सेवाऐं दी और इस आयोजन कैम्प में 160 मरीजों ने लाभ लिया। एपेक्स हाॅस्पिटल की तरफ से निःशुल्क जांचे,जैसे-ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमडी, जैसी अन्य जांचे निःशुल्क थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here