देश की मॉडल्स बीकानेर में बिखेरेंगे राजस्थानी संस्कृति की छटा

0
297


बीकानेर, 17 अप्रेल। आने वाली पीढिय़ों में राजस्थानी संस्कृति के प्रति लगाव रखने के उद्देश्य से डीएस इवेंट व सुनीता मेकओवर की ओर से बीकानेर में फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पोस्टर का लोकार्पण रविवार को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने किया। इवेंट से जुड़ी सुनीता सुथार ने बताया कि लालगढ़ परिसर में होने वाले इस फैशन वीक में पूरे देशभर से 50 मॉडल्स और दस सुपर मॉडल्स आएंगे। सुथार ने बताया कि राजस्थानी कल्चर से जुड़ा इस प्रकार के पहले आयोजन में प्रतिदिन अलग अलग इवेंट किये जाएंगे। जिसमें रैंप शो भी आयोजित होगा। पोस्टर लोकार्पण में चेतन सुथार,सीमा छाबड़ा,अक्षरा गहलोत,मंजू कौशिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here