धन्वंतरि जयंती पर चिकित्साधिकारी कर्मचारियो  का होगा सम्मान

0
280

बीकानेर 22 अक्तूबर। जिले में सप्तम आयुर्वेद दिवस व जिला स्तरीय धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन 23 अक्टूबर  को आयुर्वेद उप निदेशक कार्यालय के योग हाल में प्रात 9.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि समारोह में श्री ओमप्रकाश मुन्धड़ा देशनोक नगर पालिका चेयरमैन  मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष  करणी मण्डल निजी प्रन्यास के बादल सिंह देपावत विशिष्ट अतिथि होगें व कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक आयुर्वेद डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा करेंगे। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक  ने बताया कि   सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here