रोडवेज बस स्टैंड के सामने ढ़ाबे के पीछे लगी आग को बुझाया

0
239

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 30 अक्टूबर । रोड़वेज बस स्टैंड के सामने स्थित राजीव मार्किट के पास ढाबे की दुकान के पीछे 4,45 बजे आग लग गई । सूचना मिलते ही टीम साबधान इण्डिया 077 के ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया व राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित घटना स्थल पर पहुंचे। आग लगने वाले स्थान से पेट्रोल पंप मात्र 70 मीटर की दूरी पर था इस लिए आग की भयावहता को देखते हुए भदौरिया ने फायर ब्रिगेड व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम आधे घंटे देरी से पहुंची। ठाकुर भदौरिया ने बीछवाल थाने को सूचना दी तब जाकर फायर ब्रिगेड आई काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here