आजाद भारत को याचक की जगह आत्मनिर्भर देश बनाने में पंडित जी का योगदान – यशपाल गहलोत

0
243

टुडे राजस्थान न्यूज़

आजाद भारत को याचक की जगह आत्मनिर्भर देश बनाने में पंडित जी का योगदान – यशपाल गहलोत

बीकानेर 14 नवम्बर- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 133 वी जयंती पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।


जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जब भारत आजाद हुआ तब देश की वित्तीय हालात स्थति बहुत दयनीय थी हालात ये थे की हर छोटी से छोटी चीज के लिए विदेशों पर निर्भर थे उस वक्त पंडित नेहरू के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन अपनी कार्तव्यता और दूरदर्शिता के बूते देश में हरित क्रांति और लघु उद्योगो को प्रोत्साहित कर पंडित जी ने याचक की जगह आत्मनिर्भर भारत की आधार शिला रखी पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया इस हालात में यह कहा जा सकता है की पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत भारत बनने में कारगर साबित हुई आज के दिन हम उन्हे याद करके उनके पथ को अपना सके यह देश के हालात को सुधारने वाला साबित होगा।

प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की पंडित नेहरू देश के हर वर्ग के चहेते थे खासतौर से छोटे बालक बालिकाओं को वे ज्यादा पसंद थे इसीलिए इनको चाचा नेहरू का खिताब मिला आज के दिन हम ये प्रण करे की नेहरू जी को देश बनाने की नीति को अपनाते हुए अखंड भारत को अक्षुण बनाए रखेंगे
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की शब्दांजलि सभा को पार्षद मनोज किराड़,ब्लॉक अध्यक्ष मगन पनेचा, करणीसिंह राजपुरोहित, महिला कांग्रेस प्रदेशसचिव सुषमा बारूपाल, महिला जिलाअध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात सचिव अर्चना नांगल, सचिव,ऐनुल हसन कादरी, राजपाल पुनिया और प्रवक्ता पार्षद नितिन वत्सस ने संबोधित करते हुए चाचा नेहरू को याद किया

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here