रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

0
246

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर , 18 नवम्बर। शास्त्री नगर स्थित आरएलजी संस्थान कार्यालय मे महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की ओर से रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । आयोजक निर्देशिका रेशमा वर्मा ने बालिकाओं को चित्रकला द्वारा रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डालने को कहा और उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया|
चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही बालिकाओं ने नृत्य गायन व नाटक मंचन कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के जीवन का चित्रण किया।


आरएलजी संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा रानी लक्ष्मीबाई संपूर्ण नारी शक्ति का प्रतीक है उनके नाम में ही शौर्य और वीरता झलकती है उन्होंने सदा सच्चाई और राष्ट्र के लिए काम किया और अपने प्राणों को निछावर कर दिया जो आज की पीढ़ी को सीखना चाहिए।
चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी परी प्रथम रेखा विष्णु द्वितीय आंचल आरूष तृतीय स्थान पर विजेता रहे।
महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया व सभी बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भंवरी जोशी महक गुप्ता राजेश गुप्ता भवानी सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here