इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर राम कुमार भादाणी का शिक्षा मंत्री ने किया स्वागत
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 19 नवंबर । बीकानेर के गायत्री मंदिर परिसर में कला साहित्य संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला दारा इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर युवा चित्रकार रामकुमार भादाणी कों स्मृति चिन्ह और मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। भादाणी ने स्टेनोग्राफी का प्रशिक्षण राजा बाबू सेवग से लिया और अपनी ड्राइंग में इसका उपयोग कर नये आयाम कों सृजित किया। स्टेनो पेंसिल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्टेनो ग्राफ़ी में पोट्रेट, उन्ही के भाषण के 5000 शब्दो का उपयोग कर 1 घंटे 10 मिनट में उनका स्केच तैयार किया गया है। हाल ही में यह स्केच मुख्यमंत्री निवास स्थान पर संरक्षित है। इस नये आयाम कों देखते हुवे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में राम कुमार भादाणी का नाम दर्ज किया गया है। इस अवसर पर पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’, पार्षद दुर्गादास छंगाणी , के. के. छंगाणी, शुभकामनाये दी। बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने और बीकानेर कला जगत के कलाकारों ने राम कुमार भादाणी कों बधाइयां दी।




