सिद्धि कुमारी ने किया मिस मूमल गरिमा विजय का अभिनंदन

0
326

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 07 फरवरी। हाल ही में मिस मूमल का खिताब जीतकर लौटी बीकानेर की बेटी गरिमा विजय का विधायक सिद्धि कुमारी ने अभिनंदन किया। सिद्धि कुमारी ने मिस मूमल 2023 गरिमा को अपने कार्यालय मे कला व संस्कृति विषय पर चर्चा की। उन्हें आगे भी संस्कृति की लौ प्रज्ज्वलित करते रहने की प्रेरणा दी।
सिद्धि कुमारी ने कहा कि गरिमा संस्कृति की गरिमा रखते हुए आगे बढ़ रही है, यह हमारे लिए गौरव का विषय है।


बता दें कि जैसलमेर में होने वाले मरु महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय मिस मूमल प्रतियोगिता होती है। इसमें हिस्सा लेने वाली युवतियां सांस्कृतिक पोशाक के साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन करती हैं। ख़ास बात यह है कि मिस मूमल का खिताब पहली बार जैसलमेर से बाहर निकला है। इस ऐतिहासिक विजय का गौरव गरिमा विजय की बदौलत बीकानेर को मिला है।
मिस मूमल गरिमा ने कहा कि बीकानेर की प्रिंसेज व विधायक सिद्धि कुमारी से मिलना बेहद ख़ास अनुभव रहा। सिद्धि कुमारी बेहद सरल व सौम्य हैं। उल्लेखनीय है कि सिद्धि कुमारी बीकानेर से तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here