टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर । सन 1857 की क्रांति के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद मंगल पांडे की 166 वी पुण्यतिथि पर नरसिंग दास जीवनी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट, मारवाड़ी ग्रुप व गंगादास सेवग मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में उनके बलिदान का स्मरण करते हुवे पुष्प श्रद्धॉंजलि अर्पित की इस अवसर पर मंगल पांडे की सचेत झांकी बनाकर पुष्प वर्षा भी की शंकर सेवग ने श्रद्धांजलि देते हुवे कहा की अकेले मंगल पांडे ने अकेले अपने दम पर अंग्रेज़ी हुकूमत को हिला दिया था उनके बलिदान से 1857 की क्रांति का श्री गणेश प्रारंभ हुआ था ।

राजेश शर्मा ने श्रद्धॉंजलि देते हुवे कहा की मंगल पांडे में हिंदुत्व की भावना की थी उन्होंने गाय व सुवर की चर्बियुक्त कारतूस का इस्तमाल नहीं करने का विरोध किया था । शिवरतन सेवग ने ज़िला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुवे कहा की उनके नाम के सर्किल बनाकर उनके नाम को अमर कर दिया । मुकेश सेवग ने उनकी जीवनी का वाचन किया । ट्रस्ट के सचिव मनीष भोजक ने बताया कि उनकी स्मृति में 166 पक्षियों के पानी के पालसिये वितरण किए व तनवीर ने आभार प्रकट किया । सचेत झांकी का पात्र नीतेश भोजक (बाबा ठाकुर ) ने निभाया व श्रद्धॉंजलि सभा में ऋषिराज शर्मा , ऋतुध्वज शर्मा , जयंत शर्मा, विकास शर्मा, पूरण सिंह ने भी उनके बलिदान का स्मरण किया ।





