विधायक सिद्धि कुमारी ने जनता से मिलकर कहा बीकानेर मेरा परिवार

0
211

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 14 सितंबर । बीकानेर पूर्व विधानसभा से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी अपने क्षेत्र में जनसम्पर्क पर निकली तो स्थानीय लोगो ने उनका अनेक वार्डों मे जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्यायें भी बताई जिन्हें विधायक द्वारा अधिकारियों को तुरंत अवगत करवाकर निस्तारित करने के निर्देश भी दिये।

विधायक ने लोगों से मिलते हुवे बताया कि बीकानेर के लोगो को में वोटर की नजर से नहीं बल्कि मै इन्हें अपने घर परिवार की तरह समझकर इनकी सेवा करती हूँ।मेरे पूर्वजों के संस्कारों में सेवा समर्पण के भाव थे उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर मैं जनता की सेवा करती हूँ। मेरे विधायक कोटे का एक एक पैसा सही जगह लगे मेरा सदैव यही प्रयास रहता हैं।मुझे आप लोगों की सेवा का जो अवसर मिला हैं उस पर मैं खरी उतरने का प्रयास करती हूँ। इस अवसर पर विधायक ने लोगों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेने और राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here