अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

0
250

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

जयपुर / 3बीकानेर 14 सितंबर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अल्पसंख्यक वर्ग की मुख्य समस्याओ का दिया ज्ञापन।
शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला पूर्व महापौर मकसूद अहमद एवं गणमान्य लोगों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बीकानेर जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के निम्न मुख्य समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया।


ज्ञापन में दरगाह रोशन जमीर बाबा व परदेसियान मुस्लिम कब्रिस्तान मेडिकल कॉलेज रोड की चारदीवारी करवाने , पीबीएम परिसर में धर्मशाला , मुस्लिम मुसाफिरखाने की जमीन आवंटन करवाने ,राजस्थान हाउसिंग बोर्ड शिवबाड़ी क्षेत्र में अल्पसंख्यक कॉलेज में स्कूल की रिहायती दर पर जमीन आवंटन करवाने , खाजूवाला को बीकानेर जिले में ही यथावत रखने, नोखा तहसील में ईदगाह की जमीन आवंटित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
शिष्ट मंडल में हाजी रशीद गौरी हाजी मोहम्मद नासिर हाजी गुलाम रसूल हाजी मोहम्मद जफर आदि शामिल थे।
मुख्यमंत्री मोहदय ने ज्ञापन पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here