एनपीएस के विरोध में रेल कर्मचारियों की भूख हड़ताल

0
236

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 09 10 जनवरी नेशनल जॉइन्ट कॉन्सिल फ़ॉर एक्शन NJCA के आह्वान पर AIRF /NFIR ओर एसोसिएशन द्वारा पूरे देश के रेल कर्मचारी ओल्ड पैंशन स्कीम को लागू के लिए दिनांक 8 / 1/2024 से 11 जनवरी तक चार दिवसीय भूख हड़ताल पर है बीकानेर में ये मंडल रेल प्रबधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल चल रही है। पूरे देश के युवाओं मे इस NPS के विरोध मे भारी विरोध है
आज भूख हड़ताल के तीसरे दिन
कॉम प्रमोद यादव मंडल सचिव,कॉम ब्रजेश ओझा ,विरेन्द्र चावल , ने अपने संयुक्त उद्धबोधन मे कर्मचारियों को कहा की सरकार इस पर जल्द निर्णय ले कर कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन लागू करे इस भूख हड़ताल से कर्मचारी ये संकेत देने चाहते है कि आगामी चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने इस पर निर्णय नही लिया तो रेल के युवा कर्मचारी को अपना कठोर निर्णय लेते हुए सरकार की हड़ताल का नोटिस देकर सँयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में ये कदम उठान पड़ेगे ।
देश के युवा मे अपने सेवानिवृत्त के बाद सामाजिक जीवन यापन मे कोई भी भविष्य नज़र नही आ रहा है। कर्मचारियों को नई पेंशन मे संसोधन मंजूर नही है सिर्फ ओर सिर्फ पुरानी पेंशन ही मंजूर हैं। प्रतिदिन युवा कर्मचारी भारी संख्या मे भूख हड़ताल पर बैठ रहे है। कल अंतिम दिन भी सुबह 9 से शाम 17 बजे तक भारी संख्या मे रेल के युवा कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे।
बीकानेर मंडल की समस्त सूरतगढ़ ,हनुमानगढ़, भटिंडा, सिरसा, हिसार, चुरू, बीकानेर , लालगढ,रतनगढ़ ,श्रीगंगानगर ,
वर्कशॉप शाखा मे ये भूख हड़ताल पर बैठ कर युवा साथी इस को सफल बना रहे है।
संयुक्त मोर्चा बीकानेर के प्रमुख रूप से प्रमोद यादव मंडल मंत्री एनडब्लूआरईयू मंडल सचिव ,कॉम ब्रजेश ओझा जोनल उपाध्यक्ष व,राजेन्द्र सिंह शेखावत ज़ोनल वर्किंग कमिटी सदस्य, विरेन्द्र चावला सचिव बीकानेर ब्रांच यु पी आर एम एस, प्रभाकर गहलोत अध्यक्ष बीकानेर ब्रांच यु पी आर एम एस, जितेन्द्र चौधरी सहायक मंडल सचिव एन डब्लू आर ई यू आसु सोलंकी संयुक्त सचिव बीकानेर ब्रांच, सहीराम अमित मीणा दिप्ती,मिश्रा, मोहम्मद रमजान, माजिद जाहगिर अशवनी पांडे, महावीर गुज़र, नवीनकुमार,नंदलाल,सहारण जयदीपसिंह,नियाज़मोहम्मदजुगल किशोर देवड़ा शत्रुघन पारिक,सहित, अन्य पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

कॉम मोहम्मद सलीम क़ुरैशी
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन बीकानेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here