डॉ. करणी सिंह जी की के चित्रों की प्रदर्शनी हुई शुरू
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 11 जनवरी । बीकानेर राजपरिवार द्वारा स्थापित विभिन्न पब्लिक चैरिटेबल टूस्टों के संस्थापक, एवं बीकानेर 23वें महाराजा डॉ. करणीसिंहजी का जन्म 21 अप्रैल 1924 को हुआ था ।
वर्ष 2024 स्व. महाराजा डॉ करणीसिंह जी का जन्मशताब्दी वर्ष हैं, अतः स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंह द्वारा स्थापित टूस्टों की अध्यक्षा एवं उनकी ज्येष्ठ पुत्री प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी व दृस्टीगण ने वर्ष 2024 को महाराजा साहब की जन्म शताब्दी के रुप में मनाने का निर्णय लिया हैं। स्व. महाराजा डॉ करणीसिंह की स्मृति को चीरस्थाई बनाने के लिए उनके द्वारा स्थापित विभिन्न टूस्टों के माध्यम से पूरे वर्ष के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

इसी क्रम में टूस्ट द्वारा वर्ष 2024 का कलैण्डर स्व. महाराजा डॉ करणीसिंहजी को समर्तित किया गया हैं जिसमें महाराजा साहब के विभिन्न फोटोज को प्रदर्शित किया गया हैं जो कि आमजन द्वारा बेहद पसन्द किया जा रहा हैं।
इसी तरह लालगढ़ पैलेस स्थित श्री सादुल म्यूजियम की गैलेरी नम्बर 8 में महाराजा डॉ करणीसिंह जी के जीवन काल को दर्शातें फोटोग्राफ्स की फोटो प्रदर्शनी 10 जनवरी 2024 को दृस्ट की अध्यक्षा, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी द्वारा आरम्भ की गई हैं। यह प्रदर्शनी श्री सादुल म्यूजियम की गैलेरी नम्बर 8 में पुरे वर्ष चालू रहेगी
तथा आशा करते हैं म्यूजियम में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

महाराजा डॉ करणीसिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य वर्ष 2024 में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्य रुप से 21 अप्रैल 2024 को उनके जन्मदिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आयोजित होने वाले सभी
कार्यक्रमों की सूचना आपको समय समय पर दी जायेगी।
हम आशा करते हैं कि स्व. महाराजा डॉ करणीसिंह की स्मृति पर पूरे वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम आप सभी द्वारा सराहा जायेगा तथा इनके सफल आयोजन में आपका सहयोग मिलता रहेगा।


.



